-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार का पीछा कर रुपए लूटने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार रामनाथ राम नवानगर थाना दरिमा का रहने वाला है। वह 14 अक्टूबर कीदोपहर बाइक से स्टेट बैंक अंबिकापुर आया था। यहां 20 बहार रुपए बैंक से निकाला और पूर्व से उसके पास 40 हजार रुपए थे। कुल 60 हजार रुपए एक झोले में रखकर बाइक से वापस घर जा रहा था। रास्ते में कांतिप्रकाशपुर पुलिया के पास पहुंचा ही था कि पीछे तेज रफ्तार में अज्ञात बाइक सवार आया और रुपयों से भरे झोले को लूटकर फरार हो गया था। झोले में रुपए के अलावा एटीएम कार्ड, पासबुक, पेन कार्ड, आधार कार्ड, चेक बुक था। रामनाथ ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 304 (2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली की एक संदेही स्टेट बैंक सदर रोड में घुम रहा है। पुलिस ने संदेही शोएब अख्तर पिता मोहम्मद वसीम बारी उम्र 23 वर्ष निवासी रसूलपुर थाना कोतवाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बताया कि घटना दिनांक को वह बैंक में बैलेंस चेक करने गया था। इस द्वारा प्रार्थी रुपए निकालने के बाद गिनने के लिए दिया था। इसके बाद वह पीछा कर वारदात को अंजामा दिया था। उक्त रुपए को बिलासपुर जाकर खाने-पीने में खर्च करना बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur