Breaking News

बलरामपुर@उत्तर क्षेत्रीय जनजातीय लोक नृत्य परंपरा का हुआ अनूठा प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री नेताम

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर ,03 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिवस मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी,मछलीपालन,पशुधन विकास विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर,अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। मंत्री श्री नेताम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकानाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ निर्माण को 25 वर्ष पूरे होने पर हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य और बलरामपुर जिला उपलब्धियों को छूएगा। साथ ही विकास की गई गाथाएं लिखेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ गठन के विकास यात्रा को संक्षिप्त वर्णन किया।
मंत्री श्री नेताम ने स्टॉलों का किया अवलोकन : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को सामग्रियां प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के 06 दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं के तहत मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर,ब्लाइंड स्टिक एवं स्टीक प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी वाद्य यंत्रों को बजाकर भी देखा।
हितग्राहीमूलक सामग्रियों का किया वितरण : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कुल 55 हितग्राहियों को हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया। कृषि मंत्री श्री नेताम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपये का चेक, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपये का चेक, मिनी माता महतारी जतन योजना अंतर्गत 02 हितग्राहयों को 20-20 हजार रुपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी षिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को 40 एवं 38 हजार रुपये का चेक,05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत आवास की चाबी सौंपी।
प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे शामिल : जिले में जनजातीय परंपराओं और लोक संस्कृति की महक से सराबोर उत्तर क्षेत्रीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। महोत्सव में जिले के सभी विकासखंड से आए 12 नृत्य दलों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और लोक वाद्य यंत्रों के साथ आकर्षक लोक नृत्य करते हुए आदिवासी जीवन की संस्कृति,परंपरा और उत्सव भावना का मनमोहक प्रदर्शन किया। मंत्री श्री नेताम कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply