Breaking News

मनेंद्रगढ़@आम आदमी पार्टी ने विकास पांडेय को सौंपी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Share


-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,02 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश इकाई ने जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से युवा चेहरा विकास पांडेय को जिला अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि विकास पांडेय लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास पांडेय दिल्ली में एनजीओ के माध्यम से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे और अन्ना आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह आम आदमी पार्टी के फाउंडिंग मेंबर भी हैं और दिल्ली, पंजाब, मेवात,गोवा सहित एम.सी.बी. जिले में संगठन निर्माण और चुनाव संचालन का दायित्व निभा चुके हैं। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश इकाई का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया है। जिले के सभी साथियों के सहयोग से हम संगठन को मजबूत करेंगे और आने वाले 2028 विधानसभा चुनावों की तैयारी को नई दिशा देंगे, उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक पंजाब और गुजरात में अपनाए गए सफल प्रयोगों को अब छत्तीसगढ़ की ज़मीन पर उतारने की रणनीति पर कार्य कर रहे हैं, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष व सभापति कृषि स्थायी समिति सुखमंती सिंह, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, जिला महासचिव राजेश मंगतानी, जिला महामंत्री (संगठन) विश्वजीत पांडेय,विधानसभा प्रभारी सह कोषाध्यक्ष संदीप यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नदीम हुसैन, उपाध्यक्ष दुर्गा राव, रैनी तिवारी, संगोपत सिंह, सचिव कासिम उमर, दिनेश बघेल, रामप्रवेश साहू, जाहिद अली, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं— अनिल पासवान, राजेन्द्र अहिरवार, कमलेश अहिरवार, मनमोहन सांधे, शारदा यादव, रज्जू सिंह, सतीश द्विवेदी, अमित द्विवेदी, सीता सिंह, गुलाबिया सिंह, राजबाई, इंद्रभान सिंह (सरपंच), सुमेर सिंह, समर बहादुर सिंह, गोविन्द प्रजापति, रामा यादव, राम कृपाल प्रजापति, गजरूप सिंह वालन्द, राजेंद्र सिंह, नारायण बैगा,शान्ति बैगा, भरत कुशवाहा, दीपक तिवारी, दीपक कुर्रे,विनोद,उज्ज्वल, हुसैन, संगीता, परुल, अफसर अली, अभिजीत, वाजिद अली, विवेक यादव, पवन सेन, अमित चक्रवर्ती ने शुभकामनाएं दीं।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply