Breaking News

कोरिया@चुनौतियों का सामना करने से नहीं डरते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी”-देवेन्द्र तिवारी

Share

भाजपा जिलाध्यक्ष ने रायपुर में किया प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय स्वागत

-संवाददाता-
कोरिया,02 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगमन के अवसर पर कोरिया भाजपा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने उनका आत्मीय स्वागत किया, प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुस्कराते हुए श्री तिवारी का अभिवादन स्वीकार किया।
राज्योत्सव के अवसर पर हुआ ऐतिहासिक लोकार्पण-ज्ञात हो कि 1 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण किया, राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्रदेश विकास से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री का नेतृत्व राष्ट्र के लिए प्रेरणाः तिवारी– प्रधानमंत्री के स्वागत उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, माननीय प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन। आप अपने लक्ष्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते,आप चुनौतियों का सामना करने से नहीं डरते,मुश्किल समय में भी साहस बनाए रखते हैं,आपने राष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ बनाया है और मां भारती को परम वैभव के शिखर पर विराजित करने का संकल्प लिया है,आपका नेतृत्व भारत को विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में अग्रसर कर रहा है।
छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर किया- श्री तिवारी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दी है,विकसित भारत संकल्प अभियान आपकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव पर आपका अभिनंदन और दर्शन हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए इस जीवन में ईश्वर से प्राप्त श्रेष्ठ उपहार है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply