Breaking News

सूरजपुर@जिले की बेटियों ने लहराया परचम

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,02 नवंबर 2025
(घटती-घटना)।

जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा संचालित अरुणोदय कैरियर इंस्टीट्यूट के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, जब संस्थान की छात्राएं, जिन्होंने हाल ही में छत्तीसगढ़ नगर सेना परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, अपने शिक्षकों और सहपाठियों से मिलने केतका रोड सूरजपुर स्थित अरुणोदय परिसर पहुँचीं। इस वर्ष संस्था से लगभग 22 छात्राओं का चयन नगर सैनिक के पद पर व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से हुआ है। जिनमें राधा सिंह,प्रीति सिंह, संध्या,सरिता,गीता सिंह, चिंता सिंह,नेहा रजवाड़े,मनमेत, सविता,पार्वती,डिम्पल सिंग इत्यादि शामिल हैं। संस्था में इनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट के बीच किया गया। सभी छात्राएं जब मंच पर पहुँचीं, तो पूरे परिसर में उत्साह, प्रेरणा और गर्व जैसे सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बन गया। छात्राओं ने अपने संघर्ष, तैयारी की रणनीतियाँ और सफलता की यात्रा साझा कर संस्था में मिठाई के माध्यम से अपनी खुशियां बांटी। उन्होंने अरुणोदय के शिक्षकों और मार्गदर्शन को अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया एवं उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री विजेंद्र एक्का द्वारा संस्था में पहुंच कर इन छात्राओं को बधाई एवं भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री सोमनाथ साहू ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि, ‘अरुणोदय के विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे संस्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मेहनत, अनुशासन और निरंतरता ही सफलता की सच्ची कुंजी हैं। ‘ कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के व्याख्याता श्री रोहित तिवारी द्वारा किया गया। संस्था में संगीता मेम ने विशेष बधाईयां दी।अंत में सभी चयनित छात्राओं के साथ समूह चित्र लिया गया, जिसने इस दिन को अरुणोदय के इतिहास में एक स्मरणीय क्षण के रूप में दर्ज कर दिया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित अरुणोदय कैरियर इंस्टीट्यूट की स्थापना 2018 में हुई थी,तब से अब तक केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में यहां के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने लगातार सफलता प्राप्त करके जिला प्रशासन को गौरवांवित किया है।
अरुणोदय के तीन छात्रों का चयन पी एस सी साक्षात्कार हेतु शुक्रवार देर रात आए सीजी पीएससी 2024 के मुख्य परीक्षा के परिणाम के अनुसार संस्था के तीन छात्रों (अजय सिंह, राजेंद्र सिंह, कपिल देव सिंह ) का चयन साक्षात्कार हेतु हुआ है। ऐसी उम्मीद है कि सभी छात्रों का चयन इस वर्ष वांछित पदों पर हो जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply