Breaking News

बलरामपुर@सरगुजा सांसद ने किया तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

Share

  • राज्य गठन के बाद प्रदेश के हर क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति : श्री महाराज
  • 25 वर्षों पर आधारित पुस्तिका रजत संकल्प का किया विमोचन

-संवाददाता-
बलरामपुर,02 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य मंच पर सांसद श्री महाराज ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पिछड़ा आयोग सदस्य कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, अतिरक्ति पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, गणमान्य नागरिक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
सरगुजा सासंद चिंतामणि महाराज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर राज्य स्थापना दिवस एवं छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष रजत जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राज्य बने हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से प्रदेश ने विकास की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 2012 में बलरामपुर जिला बना था, उन्होंने कहा कि जिला बनने से पहले हमारा बलरामपुर नक्सल प्रभावित था, परन्तु शासन के अथक प्रयास से अब हमार जिला नक्सल मुक्त हो चुका है। पहले हम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में असुरक्षा और भय की स्थिति में रहते थे, परंतु अब शांति और अब हर क्षेत्रों में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य बनने से पहले शिक्षा की स्थिति बहुत सीमित थी। ग्रामीण अंचलों में विद्यालयों की संख्या कम थी और उच्च शिक्षा तक पहुंच कठिन थी। लेकिन राज्य गठन के बाद शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। वर्ष 2025 तक प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ और व्यापक हो चुकी है, जिससे नए अवसरों का सृजन हुआ है। कषि के क्षेत्र में भी अब हमारा जिला अग्रणी जिला बनकर उन्नत पद्धति से खेती कर रहा है। अब हमारे किसान धान के अलावा दलहन, तिलहन एवं साग-सब्जी सभी का उत्पादन कर रहे हैं।
सांसद श्री महाराज के द्वारा हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण : सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने राज्योत्सव के प्रथम दिवस विभिन्न योजनाओं के तहत 51 हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंप गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां बाल कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति देख दर्शक हुए अभिभूत छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य समारोह में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली, कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपने विचारों की अद्भुत प्रस्तुति दी। युवा प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ के विकास, संस्कृति और एकता के संदेश को शब्दों में पिरोकर सबका मन मोह लिया। तत्पश्चात रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ खेल भावना का परिचय दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन जीत लिया। छत्तीसगढ़ी परंपरा, लोकगीत, लोकनृत्य और संस्कृति की झलक पेश की।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply