Breaking News

अम्बिकापुर@सदगुरुदेव के जन्मोत्सव पर 36 लोगों ने किया रक्तदान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

सदगुरुदेव के उत्तराधिकारी संत विज्ञानदेव महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रत्येक वर्ष विश्वभर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी महर्षि सदगुरुदेव सदाफल देव आश्रम, अंबिकापुर में 1 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर, वेद मंत्रोच्चारण, स्वागत गान, मंगल गान, और गुरु वंदना के साथ किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का माल्यार्पण से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में संत विज्ञानदेव महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें केक काटकर गुरु की सेवा में श्रद्धा अर्पित की गई। इसके पश्चात रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बिलासपुर संभाग के संयोजकों और चिकित्सा टीम के मार्गदर्शन में 36 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानव कल्याण की दिशा में योगदान दिया। रक्तवीरों का सम्मान शॉल एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply