Breaking News

एमसीबी@किसान सावधान : फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे में दें, तभी मिलेगा बीमा का पूरा लाभ

Share


खरीफ 2025 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू कृषि विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश


-संवाददाता-
एमसीबी,01 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ 2025 सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की है।
इस संबंध में कृषि विभाग ने किसानों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं,उप संचालक कृषि ने जिले के किसानों से अपील की है कि जो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित हैं, यदि उनकी फसल को असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि, सूखा, कीट प्रकोप, बिजली गिरने या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा से नुकसान होता है, तो वे 72 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी को सूचना दें, विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा में सूचना न देने पर बीमा दावा प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और किसानों को पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा, किसान अपनी शिकायत या नुकसान की जानकारी दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 14447 या 1800-419-0344 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, जनपद या तहसील कृषि कार्यालय, बीमा कंपनी कार्यालय या सरकारी टोल फ्री सेवाओं के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं, अधिकारियों ने यह भी बताया कि फसल कटाई के बाद खेत में रखी उपज को आपदा से नुकसान होने पर किसान को 14 दिनों के भीतर सूचना देना अनिवार्य है,समय पर सूचना देने से बीमा दावा शीघ्र प्रक्रिया में लाया जा सकेगा और किसानों को आर्थिक राहत समय पर प्राप्त होगी, कृषि विभाग ने किसानों से कहा है समय पर सूचना देना ही फसल बीमा लाभ का पहला कदम है। किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए सजग और सतर्क रहें।
बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को मिले क्षतिपूर्ति : प्रकाश चन्द्र साहू
लगातार बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद होने के बाद यूथ कांग्रेस सोनहत के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र साहू ने किसानों के नुकसान का तत्काल आकलन कर उन्हें क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग की है, उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में किसानों की सालभर की मेहनत बारिश और कीट प्रकोप से चौपट हो गई है, पककर तैयार धान की फसलें तेज हवा और बारिश से गिर चुकी हैं, कई जगहों पर बालियों में दाना नहीं निकल पा रहा है, जिससे किसान हताश हैं, प्रकाश साहू ने कहा कि प्रारंभिक बारिश से फसलें लहलहा उठी थीं, लेकिन मौसम के अचानक बिगड़ने और बीमारियों के फैलने से पूरी मेहनत पर पानी फिर गया, उन्होंने शासन से मांग की कि क्षेत्र में फसल नुकसान का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।


Share

Check Also

सूरजपुर/एमसीबी,@ साइबर सुरक्षा या जुए का सॉफ्टवेयर?

Share सूरजपुर में ‘डिजिटल संरक्षण’ का खुला खेल!दैनिक घटती-घटना के खुलासों के बाद हिली कुर्सियां… …

Leave a Reply