Breaking News

सूरजपुर@देव उठनी एकादशी का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,01 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

जिले भर में देव उठनी एकादशी का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिरों में भगवान विष्णु और माता तुलसी का पूजन-अर्चन किया गया। जगह-जगह भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने भगवान विष्णु के जागरण का आयोजन किया। शाम ढलते ही पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा—मानो दीपावली का पुनः आगमन हो गया हो। घर-घर, मंदिरों और गलियों में दीप प्रज्वलन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। देव उठनी एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह का आयोजन भी बड़ी श्रद्धा के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने शालिग्राम भगवान और माता तुलसी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पारंपरिक वेशभूषा में इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। पंडितों के अनुसार, देव उठनी एकादशी के साथ ही अब विवाह, उपनयन संस्कार और मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त आरंभ हो गए हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply