Breaking News

अम्बिकापुर@मणिपुर थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थान से बाइक चोरी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

मणिपुर थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थान से बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। एक बाइक जिला अस्पताल परिसर से 30 अक्टूबर की शाम को अज्ञात चोर ने पार कर दी। वहीं दूसरी बाइक को सुन्दरपुर चिटकीपारा स्थित घर के आंगन से चोरी होने का मामला सामने आया है। दोनों मामले में मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार बृजलाल पैकरा ग्राम असोला का रहने वाला है। इसके भाई को तबियत खराब होने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृजलाल पैकरा 30 अक्टूबर की शाम को भाई के लिए खाना पहुंचाने बाइक क्रमांक सीजी 15 सीके 6337 अस्पताल गया था। वह बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ा कर भाई को खाना देने गया था। लगभग 45 मिनट बाद घर जाने के लिए बाहर निकाला तो उसकी बाइक नहीं थी। अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दूसरी घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर चिटकीपारा की है। गुड्डू बेक मजदूरी का काम करता है। 30 अक्टूबर की शाम को वह बाइक क्रमांक सीजी 15 सीएस 3882 को घर के आंगन में खड़ा किया था। रात करीब 8 बजे घर से बाहर निकला तो उसकी बाइक नहीं थी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के आंगन से उसकी बाइक को चोरी कर ली।
गुड्डू ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply