Breaking News

अम्बिकापुर@पटेल का नेतृत्व और दृढ़ संकल्प इतना मजबूत था कि उन्हें दी गई ‘लौह पुरुष’ की उपाधि

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

जन शिक्षण संस्थान सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि में लाइवलीहुड प्राचार्य गिरीश गुप्ता एवं जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के निदेशक एम सिद्दीकी, शिल्पा पांडे समाज सेविका,काउंसलर प्रीति तिवारी, रमेश यादव उपस्थिति रहे। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता एम सिद्दीकी ने की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कराने का उद्देश्य आज संकल्प और मजबूत नेतृत्व से आजादी के बाद भारत की लगभग 565 रियासतों को एक झंडे के नीचे लाकर देश को एकजुट किए जो कि एक बहुत बड़ी चुनौती थी, लेकिन पटेल के अथक प्रयासों और दृढ़ निश्चय के कारण ही यह संभव हो पाया, जिसकी वजह से उन्हें यह उपाधि दी गई। गिरीश गुप्ता ने बताया कि पटेल का नेतृत्व और दृढ़ संकल्प इतना मजबूत था कि उन्हें ‘लौह पुरुष’ की उपाधि दी गई, जो उनकी अडिग इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प का प्रतीक है। शिल्पा पांडे ने कहा कि उन्होंने देश को एकजुट करने के लिए जो कार्य किए, वह भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक बन गया। उनके इसी योगदान को ‘लौह पुरुष’ उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही युवा कौशल विकास और उद्यमिता से प्रेरित छात्रों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रंगोली प्रतियोगिता,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्पीच प्रतियोगिता, ट्रडिशनल डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। जन शिक्षण संस्थान से रूपाली, रुक्मणी जैसवाल, वंदना मानिकपुरी, गीता यादव, अंजू माला, शुभंकर विस्वास, सत्येंद्र यादव, विकास, रेणू यादव आदि सभी की भूमिका रही। साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply