-संवाददाता-
सूरजपुर,31 अक्टूबर 2025
(घटती-घटना)।
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा नगर पालिका परिषद सूरजपुर को अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 63 लाख 51 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सूरजपुर नगर का सर्वांगीण विकास है। प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य किए जाएंगे। नगरवासियों ने इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष श्रीमती राजवाड़े का धन्यवाद किया और कहा कि उनके नेतृत्व में सूरजपुर में विकास की रफ़्तार तेज़ हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur