Breaking News

अम्बिकापुर@भगवान झुलेलाल पर अभद्र टिप्पणी किए जाना निंदनीय

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
अमित बघेल द्वारा भगवान झुलेलाल के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सिंधी समाज ने रैली निकालकर विरोध जताया है। सिंधी सामाज ने एएसपी को ज्ञापन सौंपकर अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। सिंधी सामाज का कहना है कि विगत दिनों रायपुर में अमित बघेल नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक मंच से हमारे ईष्ट देव भगवान झुलेलाल के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी एवं अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया एवं हमारे समाज के विरूद्ध भी अभद्र शब्दों का उपयोग किया गया, जो निंदनीय है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply