Breaking News

अम्बिकापुर,@छठ मनाने गया था परिवार,इधर चोरों ने पार कर दिए नकदी समेत 6 लाख के जेवरात

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।

मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा में चोरों ने सूने मकान में धावा बोला है। घर में ताला बंद कर पूरा परिवार छठ मनाने डालटनगंज गया था। चोरों ने नकदी सहित करीब 6 लाख रुपये का जेवरात चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार मठपारा निवासी राजेश साहु पूरे परिवार के साथ 25 अक्टूबर को अपने-अपने घर में ताला बंद कर डालटनगंज छठ मनाने के लिए गया था। 29 अक्टूबर को पड़ोसी बुध सिंह की पत्नी के पास राजेश की पत्नी रेणु देवी शाम लगभग 7 बजे फोन करके घर के बारे में पूछी तो सब कुछ ठीक था। अगले दिन 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजे घर का दरवाजा खुला देखकर पड़ोसी की पत्नी फोन लगाकर पूछी कि आप लोग आ गए हैं क्या,जब उन्होंने वापस नहीं आने की जानकारी दी तो वह बताई कि घर का दरवाजा खुला है और ताला टूटा हुआ है। सूचना पर सपरिवार 30 अक्टूबर को लगभग 11.30 बजे वापस लौटे। चोरों ने राजेश साहू और उनके भतीजा अजीत गुप्ता के घर के दरवाजे का ताला तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अंदर जाने पर दोनों के रूम में रखा अलमारी का दरवाजा, लॉकर टूटा मिला। गहने का खाली डब्बा पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने मणीपुर थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल के अधिकारी ने फिंगर प्रिंट मिलने की संभावना पर घर को सील कर दिया। अगले दिन एफएसएल की टीम ने पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply