-संवाददाता-
चिरमिरी,31 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
सच ही कहा गया है कि सफलता को किसी स्थान या संसाधन की मोहताज नहीं होती, बल्कि वह तो योग्यता पर निर्भर है। सफलता केवल यह देखती है कि उस मंजिल का आश्रय चाहने वाले ने इस मुकाम के लिए कितना कठिन परिश्रम, लगन और तजुर्बे से अपना योगदान दिया है, इसी मान्यता को सच कर दिखाने के अपने सपने को साकार किया है, चिरमिरी की होनहार बेटी सुश्री गौतमी स्वामी ने। विगत दिनों राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ मिस्टर एण्ड मिसेस आईकॉन प्रतियोगिता 2025 में सुश्री गोतमी ने अपने विवेक, क्षमता और योग्यता से द्वितीय स्थान का खिताब प्राप्त कर फैशन शो में धमाल कर दिखाया है। चिरमिरी के इस होनहार बेटी के सफलता की जानकारी मिलने पर शहर के कांग्रेसी स्वामी परिवार के हल्दीबाड़ी निवास जाकर, सफल प्रतिभागी बच्ची सुश्री गौतमी सहित उनके पिता कन्हैया स्वामी, माता श्रीमती लावन्या स्वामी एवं परिजनों को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर,प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिए। इस अवसर पर पूर्व महापौर के. डोमरु रेड्डी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुभाष कश्यप, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष पूर्व सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा, वार्ड पार्षद श्रीमती माधुरी कश्यप, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष राणा दास, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष बीरु खान, कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप प्रजापति, ब्लाक कांग्रेस सचिव देवनंदन राजवाड़े, श्रीमती जॉली राय, श्रीमती रिंकू पोडि़या, श्रीमती कविता सोंधिया, श्रीमती सीमा भगत, श्रीमती रीता, एनएसयूआई जिला सचिव विश्वजीत दासगुप्ता, राहुल मलिक, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश प्रसाद आदि सम्मिलित हुए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur