Breaking News

राजपुर@सामरी विधायक के मुख्य अतिथि में विकासखंड स्तरीय कर्मा महोत्सव हुआ सम्पन्न

Share


-संवाददाता-
राजपुर,31 अक्टूबर 2025
(घटती-घटना)।

जिले के राजपुर हाई स्कूल ग्राउंड में 30.10.2025 को सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की अध्यक्षता में कर्मा नृत्य संपन्न हुआ। विदित हो कि प्रदेश सरकार के द्वारा छत्तीसगढि़या संस्कृति को बढावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में जिले अस्तर से लेकर ब्लॉक स्तरों में कर्मा नृत्य का आयोजन कराने का निर्देश जारी किया है, जिसको लेकर बलरामपुर रा.गंज जिले के राजपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के 22 टीम कर्मा,शैला, सुगा, एवं लीला की टीम भाग लेकर अपने अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्राम पंचायत ओकरा की कर्मा दल की रही,एवं दूसरा स्थान पर ग्राम पंचायत डकवा की कर्मा दल की टीम रही। प्रथम स्थान आने वाली टीम को चयनित कर जिले के अन्य ब्लाकों से प्रथम स्थान आने वाली टीम को चयनित कर राजधानी में नृत्य कौशल दिखाने को ले जाया जाएगा। मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा के अलावा कार्यक्रम में शामिल जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, भाजपा जिला महा मंत्री संजय सिंह जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल राजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि शामिल रहे, कार्यक्रम का आयोजन राजपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे एवं राजपुर जनपद पंचायत के समस्त स्टाफ ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अपना योगदान देकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply