Breaking News

अम्बिकापुर@सड़क निर्माण शुभारंभ कार्यक्रम में दो कांग्रेसी नेता हुए भाजपा में शामिल,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिलाई सदस्यता

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।

भटगांव विधानसभा क्षेत्र के सिलफिली के बंगलीपारा में आयोजित सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ और पूजन कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक हलचल देखने को मिली। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में कांग्रेस के दो स्थानीय नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री रामबली कुशवाहा और ब्लॉक कांग्रेस के सक्रिय सदस्य विनोद कुशवाहा ने भाजपा का दामन थामते हुए पार्टी के सिद्धांतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया। मंत्री राजवाड़े ने दोनों नेताओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया और उन्हें जनता की सेवा व विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को साकार करने के लिए पार्टी संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है। नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नए सदस्यों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply