Breaking News

अम्बिकापुर@सीएम के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़ा बैरिकेट,मचाया उत्पात

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।

अंबिकापुर में बाबा कार्तिक उरांव के जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन नगर निगम कार्यालय के पास किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाग लिया। बुधवार दोपहर वे हेलीकॉप्टर से पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हैलीपेड पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी और हैलीपेड के पास बैरिकेट लगाए गए थे, ताकि कोई अनधिकृत व्यक्ति न पास जाए।
हैलीकॉप्टर के उतरने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए हैलीपेड की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। कार्यकर्ताओं में स्वागत के लिए होड़ मच गई, और वे बैरिकेट्स को तोड़ते हुए आगे बढऩे लगे। पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को यह कार्रवाई रास नहीं आई। कार्यकर्ता सुरक्षा बल पर आक्रोशित हो गए और उनकी निर्देशों की अनदेखी करते हुए आगे बढऩे लगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आईजी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद भी कार्यकर्ताओं ने किसी की नहीं सुनी। इस घटनाक्रम को देखकर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। उनके आदेश के बाद ही स्थिति शांत हुई और कार्यकर्ता वापस लौटे। यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान सुरक्षा और अनुशासन की अहमियत को लेकर चर्चा का विषय बन गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा हस्तक्षेप करने के बावजूद कार्यकर्ताओं का व्यवहार और पुलिस बल के साथ उनकी टकराव की घटना ने एक अजीब स्थिति पैदा कर दी। इस घटना ने यह साबित किया कि कभी-कभी राजनीतिक उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply