Breaking News

अम्बिकापुर@सीएम साय ने बाबा कार्तिक उरांव चौक का भूमिपूजन, चौक निर्माण के लिए 40.79 लाख रुपए की घोषणा की

Share


बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित : मुख्यमंत्री साय


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।

जनजातीय समाज के शिक्षाविद व समाजसेवी बाबा कार्तिक उरांव का जन्मशताब्दी समारोह बुधवार को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर चौक बनाया जाएगा और निगम परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन किया। 40.79 लाख की लागत से प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसे मुख्यमंत्री ने देने की घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव समाज के गौरव हैं। उन्होंने विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद अपनी धर्म, संस्कृति और सभ्यता को नहीं छोड़ा। उन्होंने पुरखों के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए इतनी बड़ी शिक्षा प्राप्त की, बाबा कार्तिक उरांव ने कहा था कि जिताना ज्यादा से ज्यादा पढ़ेगे, उतना ही ज्यादा समाज को गढ़ेगे। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक एकता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। हमें उनके बताए हुए रास्ते के नक्शे कदम पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम कार्यालय के समीप बनने वाले बाबा कार्तिक उरांव चौक का भूमिपूजन किया तथा मूर्ति एवं चौक निर्माण के लिए 40.79 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह चौक बाबा कार्तिक उरांव के आदर्शों, विचारों और योगदान की स्मृति को सहेजने का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, महापौर मंजूषा भगत पूर्व मंत्री गणेश राम सहित अन्य शामिल रहे।
समाज में एकता का दिया संदेश : सांसद चिंतामणि महाराज ने बाबा कार्तिक उरांव के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ने सदैव समाज में एकता, शिक्षा और जागरुकता का संदेश दिया। यह आज की आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित कर एकता के सूत्र में बांधे, जिससे जनजातीय समाज सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अपना योगदान दें।
जल्द बनेंगी सडकें : सीएम
अंबिकापुर की खराब सडकों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 साल कांग्रेस की सरकार ने सडकों के मेंटेनेन्स में ध्यान नहीं दिया। इस कारण ऐसी स्थिति बनी है। हमारी सरकार को 21-22 महीने हुए हैं काफी सुधार का प्रयास हुआ है। बारिश का मौसम अब खत्म हो गया है। जल्द ही सडकें बनेंगी। वहीं खराब सडकों को लेकर समाजसेवियों द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना था। लेकिन उन्हें ज्ञापन सौंपने नहीं दिया गया। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ली।
समाज को आगे बढऩे किया प्रेरित : नेताम
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, बाबा कार्तिक उरांव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने समाज के उत्थान और विकास के लिए अपने जीवन समर्पित किया हमें उनके बताए हुए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है,उन्होंने समाज के संस्कृति,सभ्यता परंपरा और रीति-रिवाज को मानते हुए समाज को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply