Breaking News

शंकरगढ़@शंकरगढ़ में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ का महापर्व

Share


-संवाददाता-
शंकरगढ़,28 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। विकासखण्ड शंकरगढ़ में छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शंकरगढ़ की महान नदी के छठ घाट पर सूर्य उपासना करते हुए शाम और प्रातःकालीन सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। छठ घाट को आकर्षक रूप से सजाया गया था। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राजकिशोर गुप्ता द्वारा संपूर्ण घाट की साज-सज्जा करवाई गई। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दोहना से लेकर शंकरगढ़ महान नदी छठ घाट तक की सड़क को टैंकर के माध्यम से साफ कर धोया गया, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुगंधित वातावरण प्राप्त हो सके। अर्घ्य के पश्चात व्रतियों ने परंपरानुसार प्रसाद ग्रहण किया।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद : शंकरगढ़ पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल के निर्देशन में मुख्यालय के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं और व्रतियों को आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply