Breaking News

अम्बिकापुर@थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा 04 गिरफ़्तारी वारंट किया गया तामिल

Share


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही…


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।

थाना चौकी प्रभारियों को थाना चौकी अंतर्गत लम्बित गिरफ़्तारी वारंट एवं स्थाई वारंट की तमिली हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है, निर्देशों के परिपालन मे थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा 04 गिरफ़्तारी वारंट की तमिली की गई है। माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ़्तारी वारंट के अनुसार (01) लिंगो गोडसन मरावी साकिन दर्रीपारा थाना मणीपुर (02)छोटू चौधरी साकिन नवागढ़ अंबिकापुर का दो अलग अलग प्रकरण मे जारी गिरफ़्तारी वारंट (03) अघन साय साकिन पचपेड़ी थाना मणीपुर को पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, सरगुजा पुलिस द्वारा फरार वारंटियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रखी जायगी।
वारंट तामिली की कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह आरक्षक उमाशंकर साहू, राम शंकर यादव, अनिल सिंह, अरविंद सिंह सक्रिय रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply