चोरी करने घर में घुसे आरोपियों ने सो रहे व्यक्ति पर किया था प्राण घातक हमला
-संवाददाता-
बलरामपुर,26 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के ग्राम पिंडरा निवासी प्रहलाद दीक्षित के फार्म हाउस वाले मकान में चोरी करने घुसे चोरों ने सो रहे व्यक्ति पर प्राण घातक हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 154/2025 धारा 131(4), 131(6), 131(8), 109, 3(5) ख्हृस्. के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा साथ ही दूसरे विधि से संघर्षरत बालक को विधिक अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर सुधार गृह भेजा गया। आरोपी मनीष कुमार पिता रामधारी सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम नवडीह खुर्द थाना बलरामपुर, जिला बलरामपुर एवं एक अपचारी बालक. ने मिलकर दिया था घटना कों अंजाम। जानकारी के अनुसार दिनांक 24/10/2025 एवं 25/10/2025 के मध्य रात्रि को ग्राम पिंडरा निवासी प्रहलाद दीक्षित के द्वारा मोबाईल फ़ोन से थाना बलरामपुर को सूचना दिया गया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके फॉर्म हाउस वाले घर में घुसकर उनके भतीजे अभय दीक्षित पर प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल बलरामपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया एवं घटना घटित करने वाले अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी बलरामपुर निरीक्षक भापेन्द्र साहू के द्वारा अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल निरीक्षण के दौरान घर में सीसीटीवी कैमरा लगा होना पाया गया जिसके वीडियो फुटेज के अवलोकन पर 2 नकाबपोस आरोपी के द्वारा चोरी छुपे घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। सीसीटीवी से प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान मनीष कुमार पिता रामधारी सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम नवडीह खुर्द थाना बलरामपुर एवं एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक के रूप में किया गया। घटना घटित करने वाले आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक की पहचान होने के उपरांत दोनों को उनके घर से पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना बलरामपुर लाया गया ।
आरोपियों ने पुछ ताछ करने पर उगला राज
पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी के उद्देश्य से प्रहलाद दीक्षित के फॉर्म हाउस वाले घर में घुसना तथा अभय दिक्षित के ऊपर लोहे की सब्बल से प्राणघातक हमला कर घायल करना स्वीकार किए। घटना के संबंध में प्रार्थी प्रहलाद दीक्षित के रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 154/ 2025 धारा 131(4), 131(6), 131(8), 109, 3(5) ख्हृस् पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मनीष कुमार एवं एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी मनीष कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है साथ ही विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत विधिक अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर सुधार गृह भेज दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur