साइबर सेल पुलिस टीम एवं साइबर वोलेंटियर द्वारा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम खिलाडि़यों को साइबर सम्बन्धी अपराध,उनके रोकथाम एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 की दी गई जानकारी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत गत दिवस गांधी स्टेडियम,अंबिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बास्केटबॉल खिलाडि़यों को डिजिटल दौर में सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम के जरिये युवाओं को साइबर अपराधों से बचने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया, कार्यक्रम के दौरान युवा खिलाडि़यों को सरल और रोचक तरीके से साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया। उन्हें यह समझाया गया कि कैसे ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती करने से बचें, और ऑनलाइन गेमिंग में सावधानी बरतें। इसके अलावा, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर और 222.ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल के उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे वे किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध की स्थिति में मदद प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान खिलाडि़यों को यह भी बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अज्ञात स्रोतों से गेम्स या एप्लिकेशन डाउनलोड न करें। इस अवसर पर,अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग पर भी चर्चा की गई, जो विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। इस ऐप के माध्यम से, बालिकाएं किसी भी प्रकार की परेशानी महसूस करने पर मदद के लिए संपर्क कर सकती हैं,साइबर एक्सपर्ट एवं साइबर वालंटियरों ने युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सवालों का जवाब भी दिया। बच्चों को डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही जानकारी प्रदान किया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर घटना होने पर वे तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 से मदद प्राप्त कर सकते हैं। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल से प्रधान आरक्षक विकाश सिन्हा, आरक्षक अनुज जायसवाल, अमन पुरी, साइबर वालंटियर टीम से अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता एवं अनमोल बारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur