Breaking News
Oplus_16908288

अम्बिकापुर@प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में किया अंबिकापुर के गार्बेज कैफे का जिक्र,शहरवासियों में गर्व की लहर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम की अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ का उल्लेख करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अंबिकापुर के योगदान को देशभर के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रधानमंत्री द्वारा इस पहल की तारीफ किए जाने पर अंबिकापुर नगर निगम और शहरवासियों में गर्व और उत्साह का माहौल है। अंबिकापुर नगर निगम द्वारा शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड में संचालित यह गार्बेज कैफे स्वच्छता और पुनर्चक्रण की दिशा में देश में अपनी तरह का पहला प्रयास रहा है। यहाँ कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक का कचरा लाकर भोजन प्राप्त कर सकता है। एक किलो प्लास्टिक देने पर एक समय का भोजन और आधा किलो प्लास्टिक देने पर नाश्ता दिया जाता है। इस पहल का उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना और साथ ही जरूरतमंदों को सम्मानजनक ढंग से भोजन उपलब्ध कराना है। नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंबिकापुर का उल्लेख किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह पूरे अंबिकापुर वासियों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। प्रधानमंत्री द्वारा सराहना किया जाना हमारे प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। गार्बेज कैफे को और भी आधुनिक रूप दिया जाएगा तथा शहर को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में अभियान को और तेज किया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply