Breaking News

अम्बिकापुर@प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में अम्बिकापुर के गार्बेज कैफे की चर्चा कर अभिनव पहल की प्रशंसा

Share


गंगापुर तुलसी चौक के पास मन की बात सुनने मंत्री छग शासन
रामविचार नेताम तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया रहे उपस्थित


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
आज अंबिकापुर के गंगापुर तुलसी चौक के पास मंत्री छग शासन रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम अंतर्गत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में प्लास्टिक कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए अपनाई गई अभिनव पहल की प्रशंसा की है। श्री मोदी ने रविवार, 26 अक्टूबर को अपने वैश्विक लोकप्रियता अर्जित कर चुके मासिक प्रसारण मन की बात की 127वीं कड़ी में देश के साथ इस चर्चा को साझा किया। मन की बात में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बताया कि अम्बिकापुर नगर निगम द्वारा संचालित ‘गार्बेज कैफ़े’ स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम है, जहाँ लोग प्लास्टिक कचरा देकर बदले में भरपेट भोजन या नाश्ता प्राप्त करते हैं। श्री मोदी ने इसे छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में स्वच्छता और सामाजिक पहल का एक अनोखा और अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए कहा कि अम्बिकापुर नगर निगम द्वारा संचालित ‘गार्बेज कैफे’ में लोग अपने प्लास्टिक कचरे को जमा कराकर बदले में भरपेट भोजन या नाश्ता प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल के तहत यदि कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक कचरा जमा करता है, तो उसे दोपहर या रात का भोजन मिलेगा, वहीं आधा किलो कचरे पर नाश्ता प्रदान किया जाता है। यह कदम न केवल शहर को स्वच्छ बनाने में मदद करता है बल्कि सामाजिक जागरूकता और सहयोग का भी प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करता है। प्रधानमंत्री मोदी के मासिक प्रसारण मन की बात में अम्बिकापुर नगर निगम की इस पहल का उल्लेख होने से सरगुजा अंचल समेत पूरे प्रदेश में उत्साह की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इससे पहले भी छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को देश के साथ साझा किया था।
विदित रहे, प्रधानमंत्री श्री मोदी अपने इस मासिक प्रसारण में देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्टताओं,सामाजिक संस्थाओं व कार्यकर्ताओं की उपलब्धियों की चर्चा देशवासियों के साथ साझा करते हैं। मन की बात को सुनने के लिए नगर मंडल मंत्री शैलेंद्र शर्मा,अभिषेक शर्मा,रुपेश दुबे,अभिषेक सिंह देव, रविंद्र तिवारी,शैलेंद्र चौबे,प्रिंस तिवारी,संतन सोनी,दीक्षित यादव,मनेद्र पासवान,उमेश पटेल,संतोष तिवारी,अर्जुन मुंडा,अजय पटेल,संतोला सिंह,स्मिता मुंडा,विनोद गुप्ता,अरुण मिश्रा,करम देव गुप्ता, अभिषेक मिश्रा,सरदार जायसवाल सहित आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply