Breaking News

अम्बिकापुर@छठ पर्व आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का उत्सव : भारत सिंह सिसोदिया

Share


भाजपा पदाधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,लिया तैयारियों का जायज़ा

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,२25अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज शहर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। उन्होंने शंकरघाट छठ घाट, केनाबांध तालाब छठ घाट सहित अनेक स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का जायज़ा लिया एवं आयोजन समिति के सदस्यों से भेंट की। जिलाध्यक्ष श्री सिसोदिया ने इस अवसर पर कहा कि छठ पर्व आस्था,शुद्धता और अनुशासन का प्रतीक है। यह पर्व सूर्य देव और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे सुंदर माध्यम है। अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा में छठ महापर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है।
छठ घाटों की स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी का सामूहिक दायित्व है, और भाजपा कार्यकर्ता इसके लिए सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी विनोद हर्ष,अरुणा सिंह, निलेश सिंह,विकास पांडेय,मधु चौदाहा,मनोज कंसारी,श्वेता गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने केनाबांध तालाब छठ घाट पर चल रहे स्वच्छता अभियान में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply