Breaking News

अम्बिकापुर@खड़ी कार में लगी आग,शरारती तत्वों की करतूत की आशंका

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत केदारपुर में शनिवार दोपहर एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जल उठी और पूरी तरह से खाक हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार, कार सड़क किनारे काफी दिन से खड़ी थी। आज दोपहर अचानक उसमें आग भड़क उठी। आसपास के लोगों ने जब लपटें उठती देखीं, तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक मोहल्ले के लोगों ने बाल्टी और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। थोड़ी देर बार पहुंची फायर बिग्रेड की वाहन ने आग पूरी तरह बुझा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर कार में आग लगाई गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply