Breaking News

बलरामपुर@कलयुगी पुत्र ने अपने ही सगे पिता को मारपीट कर उतारा मौत के घाट,हत्यारे बेटे को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

Share


-संवाददाता-
कुसमी,25 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम रेहड़ा में राकेश राम नामक लड़के ने अपने ही पिता को मारपीट कर उतारा मौत के घाट,कुसमी पुलिस ने हत्यारे आरोपी बेटे पर अपराध कायम कर अपराध क्रमांक- 90/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे। जानकारी के अनुसार दिनांक 24/10/25 को थाना कुसमी पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम रेहड़ा में राकेश राम नामक लड़के ने मारपीट कर अपने पिता पतेश्वर राम की हत्या कर दी है। सूचना पर थाना कुसमी में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पुत्र की पतातलाश की जा रही थी। मामले में विवेचना दौरान आज दिनांक 25/10/25 को आरोपी राकेश राम को थाना कुसमी पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने उपरोक्त धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपी का दिनांक 22/10/2025 की रात करीब 10/30 बजे अपने पिता पतेश्वर से घरेलू बात पर झगड़ा हो गया था, झगड़े के दौरान गुस्से में आरोपी राकेश राम ने हाथ मुक्का एवं घर में रखे डंडे से पिता पतेश्वर राम के साथ मारपीट किया तथा पिता को घर पर छोड़ कर भाग गया। बीच बचाव में आरोपी की मां झालों बाई को भी चोटें आई हैं। घटना के अगले दिन दिनांक 23/10/2025 को डर के कारण झालो बाई ने मृतक पतेश्वर का ईलाज नहीं करवाया तथा 23/10/2025 से 24/10/2025 की दरम्यानी रात्रि अंदरूनी चोटों के कारण पतेश्वर की मृत्यु हो गई। आरोपी राकेश राम को आज दिनांक 25/10/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply