Breaking News

कोरिया@रायसोनी मेमोरियल सरगुजा संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज

Share


प्रतियोगिता का शुभारंभ, 51हज़ार का नगद इनाम, ट्रॉफी और मेडल


कोरिया 24 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। जी एच आर राय सोनी स्पोर्ट्स एन्ड कल्चरल फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित , छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त कोरिया जि़ला शतरंज संघ के तत्वावधान में 24 अक्टूबर को एक दिनी सरगुजा संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बैकुण्ठपुर में किया जा रहा है उक्त स्पर्धा में 51 हज़ार के नगद इनाम वितरित किये जायेंगे, आज इस स्पर्धा का शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव आईसेक्ट कालेज के डायरेक्टर नरेश सोनी, हरिभूमि के प्रविंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय लेन हॉकी प्लेयर सुमित्रा, प्राचार्य राजीव जायसवाल के आतिथ्य में तथा कोरिया जि़ला शतरंज संघ राजेन्द्र सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ इस स्पर्धा में सरगुजा जि़ला ,बलरामपुर जिला, कोरिया जि़ला, मनेंद्रगढ़ जिला, सूरजपुर जिला, जशपुर जिला के कुल 116 शतरंज खिलाड़ी ज़ोर आज़माईश कर रहे है जिसमे 6 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है कोरिया जि़ला शतरंज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि हमारा संघ पिछले दो वर्षों में लगभग 1 दर्जन से ज़्यादा सरगुजा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर चुका है,हमारी सक्रीयता जि़ले में लगातार बनी हुई है ,उन्होंने कहा कि प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में हम लगातार इस क्षेत्र में प्रतियोगितायें आयोजित कर पा रहे उन्होंने संभाग के शतरंज खिलाडि़यों को इस स्पर्धा में ज़्यादा संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है,टूर्नामेंट ऑफिसियल में अब्दुल शमीम ,शगुफ्ता खानम, आशीष गुप्ता, शेषरतन जायसवाल, योगेश गुप्ता,बी मनियन, अंजुम मेडम, संवर्त कुमार रूप, आनंद कुमार तिवारी है रविशंकर, योगेंद्र गुप्ता, सुनीता राजवाड़े।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply