Breaking News

बलरामपुर@प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक निलंबित

Share

जिला शिक्षा अधिकारी ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक पर की त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई


-संवाददाता-
बलरामपुर,24 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
जिले में जिला शिक्षा अधिकारी ने एक गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला मक्याठी में पदस्थ सहायक शिक्षक एल.बी. ईश्वरी प्रसाद टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, श्री टंडन ने अपने फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री, भारत सरकार के प्रति अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली मानी गई, बल्कि सरकारी कर्मचारी आचरण नियमों का भी स्पष्ट उल्लंघन बताई गई है।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि, श्री टंडन का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-14 का उल्लंघन है। इसके तहत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। शिक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्रमांक एफ 7-42/2017/एफ-6 दिनांक 22 फरवरी 2017 के उस दिशा-निर्देश के आधार पर की गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply