Breaking News

एमसीबी@गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का आधार,गोवंश संरक्षण से ही सशक्त होगा ग्रामीण भारत : स्वास्थ्य मंत्री

Share


-संवाददाता-
एमसीबी,23 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
जिले के खड़गवां विकासखंड के ग्राम धनपुर स्थित श्रीहरि गौशाला में पारंपरिक आस्था और ग्रामीण उत्सव का प्रतीक गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम जनप्रतिनिधि, स्थानीय जनपद सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों के गाय, बैल, भैंस, बकरी आदि पशुओं की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण तथा रोग निवारण संबंधी दवाओं का वितरण किया गया। पशु चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पशुओं के रखरखाव, पोषण, दुग्ध उत्पादन वृद्धि तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह प्रकृति, गोवंश और मानव जीवन के गहरे संबंध का प्रतीक है। हमारी संस्कृति में गौ माता का स्थान सर्वोच्च है, और गोवंश संरक्षण से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। सरकार किसानों व पशुपालकों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ हर घर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि गौ ग्राम और गंगा हमारी सभ्यता की आत्मा हैं, और इन तीनों की रक्षा से ही भारत आत्मनिर्भर व समृद्ध बनेगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply