Breaking News

अम्बिकापुर@निर्धन छात्र निधि से जरुरतमंद विद्यार्थियों को की गई सहायता

Share

अम्बिकापुर,19 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी में सरस्वती साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मुकेश तायल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला समिति के अध्यक्ष राम शरण कुशवाहा थे। विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सरहरी के सरपंच मीनामती थी। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य दिलीप तिवारी द्वारा किया गया।
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरहरी में कक्षा नवमी से 12वीं तक अध्यनरत ऐसे छात्र-छात्राएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें निर्धन छात्र निधि (पीबीएफ) से कॉपी पेन एवं बैग दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य मुकेश तायल ने अपने उद्बोधन में अच्छी शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अच्छे कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कक्षा 10 एवं 12वीं में विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर विद्यार्थियों को 5100 का पुरस्कार मेरे द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के लिए मांग की गई कार्यों को विधायक मद से करवाए जाने की बात कही।
कार्यक्रम को विजय नारायण कुशवाहा, एवं रामशरण कुशवाहा ने भी संबोधित किया। कक्षा नौवीं में अध्यनरत 21 विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों साइकल प्रदाय किया गया एवं मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी ने किया एवं आभार व्याख्याता विजय भारती द्वारा किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply