Breaking News

सूरजपुर@पुलिस ने धनतेरस पर 40 लाख कीमत के गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपा

Share

सूरजपुर,18 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। धनतेरस त्योहार के मौके पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने 40 लाख रूपये कीमत के 152 गुम हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वापस लौटाते हुए धनतेरस की बधाई दी। यह कार्रवाई पुलिस के गुम मोबाइल ढूंढने और बरामद करने के प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें जिले सहित विभिन्न राज्यों से भी फोन बरामद किए गए हैं। लोगों ने धनतेरस पर मोबाईल पाकर पुलिस के इस कार्य की सराहना की है। शनिवार,18 अक्टूबर 2025 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने धनतेरस के अवसर पर 40 लाख रुपये मूल्य के 152 गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए हैं। यह कार्रवाई नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। सायबर सेल व थानों की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और पोर्टल का उपयोग कर इन मोबाइलों का पता लगाया और गुम मोबाईल रिकव्हर किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वर्ष जिले में 450 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं इस अभियान में सायबर सेल व थाना-चौकी में गठित टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने नागरिकों को सायबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। मोबाईल रिकवरी के इस अभियान में एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा,साईबर सेल प्रभारी राकेश यादव, आरक्षक युवराज यादव,पंकज आर्मो, दधिबल राय, कलेश्वर सहित थाना-चौकी स्तर पर गठित टीम के आरक्षकों ने सक्रियतापूर्वक कार्य किया है। इस अवसर पर डीएसपी रितेश चौधरी,डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप,निरीक्षक जावेद मियादांद मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply