Breaking News

अम्बिकापुर@धर्मान्तरण के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर18 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। धर्मान्तरण के मामले में दरिमा पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी 16 अक्टूबर को ग्राम कुम्हरता गवरडांड में कार्यक्रम आयोजित कर परेशानी व बीमारी ठीक हो जाने की बात कह कर धर्मान्तरण कराया जा रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। 16 अक्टूबर को दरिमा पुलिस को जानकारी मिली थी कि सीतापुर निवासी जयप्रकाश साव व मंगारी निवासी अजित कुजूर द्वारा कुम्हरता गवरडांड निवासी झकल राम प्रजापति के यहां लगभग 50 की संख्या में लोग एकत्रित हैं और धर्म विशेष के विश्वास को ठेस पहुंचाते हुए धर्मान्तरण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अपने धर्म से जुडऩे एवं जुडऩे से हर परेशानी, बिमारी को दूर कर देने की बात कही जा रही थी। जयप्रकाश साव, अमित कुजूर, झकल राम धर्मातरण करा रहे थे। मामले में दरिमा पुलिस धारा 4 एवं 299, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply