Breaking News

अम्बिकापुर@पंचशील मनपसंद होटल में खाद्य विभाग की दबिश खोए की जलेबी का सैंपल जांच के लिए लिया गया

Share


अम्बिकापुर,17 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को पंचशील मनपसंद होटल में दबिश देकर कार्रवाई की। यह कार्रवाई खोए से बनी जलेबी को लेकर मिली शिकायत के बाद की गई। बताया गया कि खोए की गुणवत्ता पर संदेह जताया गया था, जिसके बाद विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच टीम भेजी। कोरबा से पहुंची खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम संघर्ष मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही है। टीम ने होटल में रखी खोए की जलेबियों का सैंपल लिया और अन्य खाद्य सामग्री की भी जांच की जा रही है। सैंपल को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। टीम के अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मिलावट की आशंका वाले स्थानों पर नियमित जांच की जा रही है। यदि जलेबी या खोए में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित होटल संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई अभी जारी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply