विधायक प्रबोध मिंज बोले…आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्थानीय स्वावलंबन
अम्बिकापुर,16 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत लुंड्रा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन रघुनाथपुर में संपन्न हुआ। सम्मेलन में विधायक एवं मुख्य वक्ता प्रबोध मिंज,युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह एवं जिला महामंत्री विनोद हर्ष की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वोकल फॉर लोकल से जुड़े महिला-पुरुष उद्यमियों, व्यवसायियों और कामगारों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सरपंचों के नेतृत्व में 30 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव में छोटे उद्योग, स्थानीय उत्पाद और परंपरागत व्यवसाय फिर से सम्मान पा रहे हैं। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक अपने क्षेत्र में रोजगार का सृजन करे और देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए। विधायक प्रबोध मिंज ने लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी दी । विश्वविजय सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को स्टार्टअप,नवाचार और स्थानीय उत्पादों पर आधारित उद्यम की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल रोजगार नहीं,बल्कि आत्मसम्मान की भावना से जुड़ा है। युवाओं को वोकल फॉर लोकल की भावना को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। निरूपा सिंह ने कहा कि महिलाओं ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाई है। घर-परिवार से लेकर समाज तक,महिला उद्यमियों ने स्वावलंबन का मार्ग दिखाया है। भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए स्वरोजगार, स्वसहायता समूह और कौशल विकास जैसी योजनाओं से नया आत्मविश्वास दिया है। जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक एक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा वोकल फॉर लोकल से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। जब गांव का हर व्यक्ति स्थानीय उत्पादों को अपनाएगा,तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव,जिला मंत्री वैभव सिंह देव एवं लुंड्रा विस सम्मेलन प्रभारी अंकित जायसवाल ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जयंत मिंज ने किया तथा जिला उपाध्यक्ष चन्दि्रका यादव ने आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन में अजा जा मोर्चा अध्यक्ष धनराम नागेश,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष लुंड्रा सतीश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कुन्नी रवि महंत, मंडल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दरिमा राजू सिंह, मंडल अध्यक्ष परसा संतोष जायसवाल,राजेश सोनी,हीरा सिंह टेकाम,विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज, रामविचार यादव,महामंत्री दिलीप प्रजापति, अशोक गुप्ता, महेंद्र सिंह, अरविंद गुप्ता, बुधसागर सिंह, प्रेमशंकर गुप्ता,अवधेश यादव,जागेश्वर पैकरा, राहुल चोपड़ा,सुदामा यादव,जयप्रकाश एक्का सहित बड़ी संख्या में वोकल फॉर लोकल से जुड़े व्यवसायी, व्यापारी, कामगार एवं भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur