Breaking News

अम्बिकापुर@होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

Share

अम्बिकापुर,16 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। उप प्राचार्य डॉ सिस्टर मंजू टोप्पो तथा वरिष्ठ प्राध्यापकगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर ईश्वर का स्मरण करते हुए ,कार्यक्रम का आरंभ हुआ,उसके पश्चात छात्राओं द्वारा भक्ति भावना से परिपूर्ण प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया गया,छात्राओं द्वारा रामलीला की सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़े घटनाक्रमों को बड़ी खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया गया। उपप्राचार्य महोदया ने दीपावली पर सभी को बधाई देते हुए श्री राम के जीवन से संबंधित अनेक प्रसंगों के माध्यम से उनके जीवन से प्रेरणा लेने के विषय में बताया व सबके अच्छे स्वास्थ्य,सुख व समृद्धि की कामना की। डॉ कल्पना गुहा समाज विज्ञान संकाय एक्टिविटी डीन ने इस पर्व के अवसर पर बेटियों का इस अवसर पर दुर्गा और काली और लक्ष्मी सरस्वती के रूप में आह्वान कर सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी। समस्त कार्यक्रम गणित विभाग की सा.प्रा. सिस्टर दिव्या गुलाब मिंज एवं सुश्री प्रीति सिंह सा.प्रा प्राणी वनस्पति शास्त्र के मार्गदर्शन में तैयार किया गया,सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने इस पर्व में छिपे संदेश और शिक्षा को भी बहुत ही सुन्दर और सहज तथा रुचिकर ढंग से प्रस्तुत किया,मंच संचालन की जिम्मेदारी दिशा टोप्पो व शेरोन एक्का ने बखूबी निभाते हुए इस पर्व के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।

छात्राओं व प्राध्यापकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति और सी सहभागिता ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया,कार्यक्रम के अंत में आयुषी खाखा द्वारा आभार अभिव्यक्ति की गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply