Breaking News

जशपुर@बस से टक्कर के बाद पुल से गिरा हाइवा,ड्राइवर की मौत

Share

जशपुर,14 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार हाइवा और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा पुल से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी के पास हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से हाइवा के केबिन को काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाला गया। चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल क्लीनर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply