Breaking News

चांदों@7 मवेशी भक्षक आय पुलिस के गिरफ्त में,जंगल में मवेशी को काट रहे थे मुखबिर की सूचना पर हुए गिरफ्तार

Share

चांदों 14 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परि. अधिनियम 2004 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तहत कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर। जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के चांदों थाने में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम करचा छवारी, पचफेडी जंगल में कुछ व्यक्तियों द्वारा मवेशी को काट रहे हैं, दिनांक 13.10.2025 को थाना प्रभारी चांदों एवं हमराह स्टाफ के साथ रात्रि पेट्रोलिंग ग्रस्त हेतु निकले थे इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम करचा छवारी, पचपेड़ी जंगल में कुछ व्यक्तियों के द्वारा एक मवेशी को खाने के लिए काट रहे हैं, मुखबिर की सूचना के संबंध में थाना प्रभारी के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में थाना चांदों से पेट्रोलिंग पार्टी को तत्काल ग्राम करचा रवाना किया गया। पेट्रोलिंग टीम द्वारा गवाहों के साथ ग्राम करचा से लगा जंगल में बताए स्थान पर घेराबंदी किया गया। घेराबंदी के दौरान आरोपी अगस्टिन लकड़ा,सूबेदान,दिलीप खेस, प्रदीप खेस,भय करण सोनवानी, दीपक कुजूर जोगिंदर खेस,को मौके से विधिवत गिरफ्तार किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply