Breaking News

रायपुर@भूपेश के तंज पर पुरंदर का पलटवार! कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को लेकर बयानबाजी तेज…

Share


रायपुर,13 अक्टूबर 2025। कलेक्टर-स्क्क कॉन्फ्रेंस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तंज पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल को अपने कार्यकाल की असलियत याद करनी चाहिए, जब उन्होंने खुद एक बार भी कलेक्टर-स्क्क कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं की।
बड़बोले और भ्रष्ट हो चुके थे बघेल : मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, भूपेश बघेल को अब सलाह देने से पहले अपना कार्यकाल याद कर लेना चाहिए। 5 साल की सरकार में उन्होंने न तो ऐसे कॉन्फ्रेंस किए, न ही कानून-व्यवस्था सुधारने की कोई गंभीर पहल की। जब तक वे मुख्यमंत्री थे, बड़बोले और भ्रष्टाचार में लिप्त थे। भूपेश बघेल ने बयान दिया था कि सरकार के पास विषय ही नहीं, इसलिए कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस 2 दिन में समेटी जा रही है। इस पर भाजपा विधायक ने पलटवार करते हुए कहा सरकार चलाने के लिए अब बघेल जैसे लोगों की सलाह की जरूरत नहीं है। भाजपा सरकार पूरी तैयारी और विजन के साथ काम कर रही है।
राजनीतिक बयानबाजी से गरमाई सियासत : कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस जहां एक ओर प्रशासनिक समीक्षा का मंच बना, वहीं दूसरी ओर इसके बहाने सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हमलों के बाद भाजपा खेमे से यह अब तक का सबसे तीखा जवाब माना जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक के इन बयानों से यह साफ है कि राज्य की राजनीति में अब प्रशासनिक मंच भी राजनीतिक हमलों का माध्यम बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में इस बयानबाजी का विस्तार देखने को मिल सकता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply