Breaking News

अम्बिकापुर@अवैध शराब व नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,11 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता टीम ने दो प्रकरण में नशीले इंजेक्शन व अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम 11 अक्टूबर को गश्त पर निकली थी। इस दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से जानकारी मिली की बघिमा स्थित शर्मा ढ़ाबा से अवैध विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने ढाबे पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान ढाबे में संचालक नहीं था। ढाबे की देखरेख अरुण सिंह कर रहा था। छापेमारी के दौरान टीम ने 13 नग बियर, दो नग व्हिस्की बॉटल तथा 10 पाव दूसरे ब्रांड का व्हिस्की बरामद किया है। अवैध शराब बिक्री के मामले में टीम ने अरुण सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में बूढ़ा बगीचा राजपुर निवासी सूरज सोनी अपनी दुकान एवं घर से नशीला इंजेक्शन बिक्री करने की सूचना टीम को मिली थी। उडऩदस्ता टीम ने छापेमारी कर 106 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किया है। मामले में टीम ने आरोपी सूरज सोनी को गिरफ्तार किया है। दोनों प्रकरण के आरोपियों के खिलाफ टीम ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी, मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता शामिल रहे।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply