Breaking News

लखनपुर@लखनपुर खंड के पटकुरा मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन आयोजित

Share


विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम,बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

लखनपुर,10 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनपुर खंड के पटकुरा मंडल में पथ संचलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पटकुरा मंडल के बिना ग्राम पंचायत बुनिया में विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यालय जिला सहसंचालक श्रीमान देवनारायण यादव जी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि — यह समय केवल बधाई देने का नहीं है,बल्कि संघ कार्य को और अधिक गति देने का समय है। सभी स्वयंसेवक अधिक से अधिक समय संघ कार्य को दें ताकि समाज में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया जा सके।
पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में पारंपरिक गणवेश में भाग लिया। उनके कदमों की ताल से वातावरण में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम पंचायत की गलियों से गुजरते हुए स्वयंसेवकों ने सामाजिक एकता और संगठन की शक्ति का संदेश दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply