Breaking News

मनेन्द्रगढ़@मनेंद्रगढ़ स्वर्णकार समाज का भव्य आयोजन सम्पन्न

Share

मनेन्द्रगढ़,09 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। केंद्रीय समिति स्वजातीय स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ़ एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला स्वजातीय स्वर्णकार समाज जिला इकाई के तत्वावधान में राजस्थान भवन मनेन्द्रगढ़ में स्वर्णकार समाज के संस्थापक श्री श्री 1008 अजमीढ़ देव जी महाराज जी की जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम क्या आरंभ में महाराज अजमीढ़ जी की छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित किया गया और पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगोली,पेंटिंग और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के पश्चात विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर रजेश सोनी, सुनील सराफ पूर्व विधायक, विपिन प्रसाद सराफ,छैदिलाल सराफ,विष्णु सराफ,मनोज कुमार सोनी,दीपक सोनी,हरीश प्रसाद सोनी,संजीव चैतन्य सोनी,नरेश सोनी,बिहारी लाल सराफ, बदरुद्दीन सोनी,विकास सोनी (निक्की), कृष्णा सोनी, श्रीमती राजकुमारी सोनी,श्री जयकुमार सोनी,विशेष सोनी श्रीमती अमिता सोनी,कृष्णा सोनी,रविंद्र सोनी,श्रीमती ज्योति सोनी, आकाश सोनी,पिंकी सोनी,श्रीमती वंदना सोनी,केंद्रीय समिति,क्षेत्रीय समिति एवं स्थानीय समिति के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक मंगल गीत एवं समाज की एकता व प्रगति के संकल्प के साथ किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply