Breaking News

अंबिकापुर@पीजी कॉलेज में दो दिवसीय संगोष्ठी का सम्पन्न

Share

अंबिकापुर,09 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। शासकीय पीजी कॉलेज अंबिकापुर के प्राणीशास्त्र एवं वनस्पतिशास्त्र विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ‘रिसेंट एडवांसेस इन बायोलॉजिकल साइंसेस’ विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका समापन गुरुवार को हुआ। संगोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में किया गया, जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रथम दिवस आधुनिक विज्ञान में तकनीकी की भूमिका, सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम,क्रोनोलॉजी,कैंसर एवं क्रोनोथेरेपी जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। द्वितीय दिवस प्रो. डॉ. मीनाक्षी तिवारी (यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो), डॉ. शैलेश (यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी) एवं डॉ. अरिजित चक्रवर्ती (हार्वर्ड मेडिकल स्कूल) ने कैंसर बायोलॉजी, पैथोजन और मैक्रोफेज़ के आणविक संबंधों पर अपने शोध प्रस्तुत किए। डॉ. अवधेश कुमार श्रीवास्तव (दानवीर तुलाराम कॉलेज,दुर्ग) ने सायनोबैक्टीरिया के सतत विकास में उपयोग पर विचार रखे। डॉ. सुषमा केरकेट्टा (संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय) ने कार्बन मार्केट ट्रांजिशन पर व्याख्यान दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पीपी सिंह ने ऐसे आयोजनों के लिए अनुसंधान फंडिंग की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि प्रो. रिजवान उल्लाह ने इसे महाविद्यालय के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कविता कृष्णमूर्ति ने संगोष्ठी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अध्यक्षता कर रहे प्रो. अनील कुमार सिन्हा ने विभागों को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। संचालन डॉ. उमेश पांडेय एवं आभार प्रदर्शन डॉ. मोहिनी भारद्वाज ने किया। इस सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. आशीष मिश्रा, गिरिजा सिंह,प्रो. एचडी महार, डॉ. जेरमिना तिर्की, डॉ. दीपिका टोप्पो,अनुजा कुजुर एवं डॉ. शिवानी गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही। बड़ी संख्या में शोधार्थी,विद्यार्थी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply