Breaking News

अंबिकापुर@श्वेता गुप्ता को मिला डांडिया क्वीन का खिताब

Share

अंबिकापुर,09 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। समभाव महिला मंच के आराधना समूह द्वारा पर्पल आर्किड में पारंपरिक डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच की सदस्य मंजूषा भगत को महापौर बनने की शुभकामनाएं दी गईं और वंदना दत्ता,संतोष पांडेय,जया तिवारी,संजीता स्वर्णकार,नीलिमा गौयल व ज्योति चोपड़ा को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
नन्हीं ट्विशा तिवारी ने महिषासुर मर्दिनी स्तुति पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। हिना परवीन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए डांडिया की सांस्कृतिक भावना को रेखांकित किया। डॉ. चेतना जैन, इति चतुर्वेदी, प्रियल चोपड़ा व अजमत रिजवी ने पारंपरिक परिधान में मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया। नीलिमा गौयल ने दुर्गा के नवरूपों पर विस्तृत जानकारी दी। तीज उत्सव 25 के अंतर्गत मुक्ता गुप्ता व कुंजबाला जायसवाल को प्रथम पुरस्कार मिला,जबकि मधु चौधरी,रेखा गुप्ता,तनुश्री मिश्रा, संजीता स्वर्णकार सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। लॉटरी के माध्यम से डांडिया क्वीन का खिताब श्वेता गुप्ता को प्राप्त हुआ।
अनिता मंदिलवार को राज्यपाल पुरस्कार हेतु मंच द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों सहित उनके परिजनों व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में तुलसी शर्मा,संगीता गुप्ता,लिली कहकशां,बरखा चोपड़ा,डॉ. चेतना जैन सहित कई सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। अगला आयोजन दीपावली पर्व पर प्रस्तावित है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply