Breaking News

बैकुंठपुर@राज्यपाल रमेन डेका से भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने किया भेंट

Share

बैकुंठपुर,07अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका के एक दिवसीय कोरिया प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल भेंट कर जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपा। जिसमे प्रमुख मांग शहर के मुख्य मार्ग को सड़क चौड़ीकरण सह डिवाइडर निर्माण, बैकुंठपुर मे एम्स अस्पताल एवं विधि महाविद्यालय खोले जाने हेतु मांग पत्र दिया गया। साथ जिले के विकास कार्यों के संबंध मे चर्चा किया गया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व मे राज्यपाल रमेन डेका को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला मंत्री एवं चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े एवं मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक मौजूद रहें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply