Breaking News

कोरिया,@स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र में बुजुर्गों को मिलने लगी राहत

Share


फिजियोथेरेपी और पंचकर्म कराने पहुंच रहें है मरीज पंचकर्म कराने पहुंच रहें है मरीज

कोरिया,06 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दिन जिला अस्पताल परिसर में प्रदेश का पहला बुजुर्ग स्वास्थ्य एवं देखभाल केंद्र का शुभारंभ हुआ था। इस स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र में अभी तक 11 बुजुर्ग अलग-अलग परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए पहुंचे है। जानकारी के मुताबिक 2 बुजुर्गों ने पंचकर्म और 9 बुजुर्गों ने फिजियोथेरेपी कराएं है। स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा था कि उम्र बढ़ने पर घुटनों, एडि़यों और अन्य रोगों से पीडि़त होना सामान्य बात है। उन्होंने कहा, हम सबको इस अवस्था से गुजरना है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप यह बुजुर्ग देखभाल केंद्र शुरू किया गया है। यह प्रदेश का पहला केन्द्र है, जहां बुजुर्गों को अस्पताल में लाइन लगने की जरूरत नहीं है, उन्हें एक ही छत के नीचे जांच,उपचार,दवाई और फिजियोथेरेपी और पंचकर्म जैसी सुविधाएं मिलने लगा है। बुजुर्ग स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें ट्राइसाइकिल,बैलेंस बोर्ड,फुट मसाजर,पैरेलल बार,स्टेयर क्लाइंबिंग,ट्रेडमिल,मसाज चेयर,ट्रैक्शन और वैक्स बाथ जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यहां फिजियोथेरेपी और पंचकर्म जैसी सेवाएं भी बुजुर्गों को मिलने लगी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply