Breaking News

बलरामपुर@बिना डिग्री मरीजों को इंजेक्शन लगा रहा था संचालक,प्रशासन ने मेडिकल दुकान सील की

Share

बलरामपुर,06 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। शहर के राजपुर इलाके में एक मेडिकल दुकान में खुलेआम मरीजों को बिना उचित अनुमति और वैध लाइसेंस के इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया। इस खबर के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित मेडिकल दुकान को सील कर दिया है। यह कदम कलेक्टर के निर्देश पर लिया गया। मेडिकल दुकान में जाकर मीडिया ने जब स्थिति का जायजा लिया,तो पाया कि यहाँ न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई उचित चिकित्सा सुविधा। बावजूद इसके मरीजों को वहां इंजेक्शन लगाए जा रहे थे, जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है बल्कि सरकारी नियमों का भी उल्लंघन है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने राजपुर क्षेत्र में तुरंत जांच का आदेश दिया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि मेडिकल स्टोर संचालक बिना डॉक्टर की देखरेख के इंजेक्शन लगाने का कार्य कर रहा था। इसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल दुकान को सील कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply