Breaking News

अंबिकापुर@महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टी,पति हिरासत में

Share

अंबिकापुर,05 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित डिगमा में महिला की लाश उसके ही घर में बिस्तर पर पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस महिला के पति को हिरासत में लिया है। क्योंकि घर में वह शराब के नशे में पाया गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शीला सोन्हा पति उमाशंकर सोन्हा उम्र 30 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगमा की रहने वाली थी। वह पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी की बहू थी। शीला व उमाशंकर की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। इनके दो बच्चे हैं, पति व बच्चों के साथ अलग रहती थी। शनिवार की रात दोनों बच्चे दादी सुमित्रा देवी के घर जाकर खाना मांगा। दादी ने पूछा की क्या तुम्हारी मां खाना नहीं बनाई है। बच्चों ने दादी को बताया कि मां बिस्तर से नहीं उठ रही है। इस पर सुमित्रा देवी घर आकर देखी तो शीला सोन्हा मृत अवस्था में पड़ी थी। सावित्री देवी ने घटना की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गला दबाने से हुई है। गले में खरोच के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस का मनना है कि उसकी हत्या शनिवार की दोपहर में ही कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जिस घर में शीला सोन्हा की लाश मिली उसी घर में उसका पति उमाशंकर सोन्हा नशे की हालत में पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply