Breaking News

एमसीबी@महात्मा गांधी जयंती पर जिले में शुरू हुआ कुष्ठ रोग जागरूकता सप्ताह

Share


एमसीबी,05 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक कुष्ठ जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. मो. वसीक अस्दक,अवनीश पांडेय और कुष्ठ सहायक नोडल संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि कुष्ठ कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि इसका 100 प्रतिशत इलाज संभव है। जरूरत है केवल सही समय पर पहचान और उपचार की। डॉ. मो. वसीक अस्दक ने बताया कि समाज में आज भी कुष्ठ के प्रति कई तरह की गलतफहमियां फैली हुई है,जबकि यह पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में हल्के रंग का धब्बा, धब्बे वाले स्थान पर सुन्नपन,कोहनी के पास नस का मोटापन या कान के ऊपर मोटापन जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करानी चाहिए। जिला कुष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि कुष्ठ रोग की सभी दवाइयां जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि लक्षण दिखने पर बिना झिझक उपचार लें और दूसरों को भी इस संबंध में जागरूक करें।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply